ह्यूमन राइट्स के लिए यूजीसी गाइडलाइन पर कार्
आरपीवाई बीएड कॉलेज में ह्यूमन राइट्स के लिए यूजीसी गाइडलाइन पर कार्यशाला का आयोजन
रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शुक्रवार 13.03.2026 को महाविद्यालय के आइक्यूएसी के तत्वावधान में यूजीसी गाइडलाइन ऑन ह्यूमन राइट्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार व सहायक प्राध्यापकों ने मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर व द्वीप प्रज्वलन के साथ किया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक के रूप में सहायक प्राध्यापक डॉक्टर संजीव कुमार मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर संजीव कुमार ने प्रशिक्षुओं को ह्यूमन राइट्स के लिए यूजीसी गाइडलाइन के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि, मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति को मिलने वाले वे मौलिक अधिकार हैं, जो उसे सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार देते हैं। यूजीसी ने भी उच्च शिक्षण संस्थानों में मानवाधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं।
इनका उद्देश्य है कि कॉलेज और विश्वविद्यालयों में समानता, न्याय और सम्मान का वातावरण बने तथा छात्रों के अधिकार सुरक्षित रहें। हमें यह समझना होगा कि मानवाधिकार केवल कानून या किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे व्यवहार, सोच और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जुड़ा हुआ है।
जब हम दूसरों के अधिकारों का सम्मान करते हैं, तभी एक स्वस्थ और समतामूलक समाज का निर्माण संभव होता है।
मंच संचालन प्रशिक्षु अमीषा कुमारी ने की। मौके पर सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण व छात्र प्रशिक्षु मौजूद रहे।