सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन

आरपीवाई बीएड कॉलेज द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन

रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार 16.01.2026 को किया गया। इस मौके पर रैली निकाला गया। रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू और मरियमपुर, बड़कीबागी, छोटकीबागी, पुरनानगर रोड, कोडरमा-डोमचांच मुख्य मार्ग, वसुंधरा पेट्रोल पंप, फरेंदा सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुआ। रैली का नेतृत्व आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. संजीव कुमार ने किया। इस दौरान जो लोग हेलमेट नही पहने थे उन्हें प्रशिक्षुओं द्वारा हेलमेट पहनने, स्पीड कंट्रोल, ट्रैफिक नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक किया गया। मौके पर सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण, सहित प्रशिक्षुगण निक्की, रानी, पूजा, तमसिल, अमीषा, सुमन आदि मौजूद रहे।