स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम का आयोजन

रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानन्द विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि, यदि हम विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाएंगे, तो निश्चित रूप से आजादी के सौवें साल (वर्ष 2047) तक विकसित बनाने का स्वप्न साकार होगा।

विकसित भारत एक राष्ट्रीय प्रयास है, जो प्रत्येक नागरिक से राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान करता है। इसमें हमारे राष्ट्रीय विकास के विभिन्न पहलुओं यथा- आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण, शैक्षिक सशक्तिकरण, तकनीकी उन्नति एवं टिकाऊ जीवन का समावेश है।


वहीं प्रशिक्षु शीबा ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी, प्रियंका ने शैक्षिक दर्शन, रामदेव ने राजनीतिक विचारधारा, रानी ने धार्मिक विचारधारा, काजल ने शिकागो भाषण का मूलसार, नाजिया ने भारतीय शिक्षा पर विचार एवं प्रासंगिकता, साहेब ने विवेकानंद की विदेश यात्रा के ऊपर अपना विचार प्रस्तुत किया। इसके अलावा निक्की, पूजा व गणेश ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रशिक्षु पूजा व धन्यवाद ज्ञापन ऋचा ने किया।

मौके पर सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण व प्रशिक्षुगण मौजूद रहे।