सेव वाटर, सेफ़ लाइफ" जागरूकता कार्यक्रम

सेव वाटर, सेफ़ लाइफ" जागरूकता कार्यक्रम

सेव वाटर, सेफ़ लाइफ" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में एनएसएस इकाई के बैनर तले एनएसएस इंचार्ज मो. सेराज के नेतृत्व में गुरुवार (09.07.2026) को "सेव वाटर, सेफ लाइफ" को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने फरेंदा, छोटकीबागी, बड़कीबागी, मरियमपुर सहित आसपास के गांवों में भ्रमण कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन अपनाने तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया। वहीं जल संरक्षण की लोगों को शपथ भी दिलाई गई। 


इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि, जल ही जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद अमूल्य है। वर्तमान समय में लगातार घटते भू-जल स्तर और बढ़ते जल संकट को देखते हुए जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि यदि आज से ही पानी के विवेकपूर्ण उपयोग और वर्षा जल संचयन की आदत नहीं अपनाई गई, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने प्रशिक्षुओं से समाज में जल संरक्षण के प्रति जनजागरण अभियान को निरंतर चलाने और लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार ने किया।

मौके पर सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण, प्रशिक्षु निक्की, तमशील, रानी, सुमन, साहेब, कुंदन, जूही, प्रीति, शीतल, सौरभ, निखिल, आदि मौजूद रहे।