नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई
नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई
महाविद्यालय के सभागार में नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेता जी की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि, नेताजी ने देश के लिए वकालत और आईसीएस जैसे प्रतिष्ठित कैरियर को छोड़ दिया। जिससे हमें यह सीख मिलती है कि, हमें किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानना चाहिए। नेताजी के महात्मा गांधी एवं जवाहरलाल नेहरू जैसे राष्ट्रीय नेताओं से वैचारिक मतभेद तो थे, लेकिन उनके बीच एक-दूसरे को लेकर परस्पर सम्मान का भी भाव था।
वहीं कार्यक्रम समन्वयक सह सहायक प्राध्यापक विनोद यादव ने कहा कि, नेताजी संभवतः पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने महिलाओं को सेना में शामिल किया। हमें नेताजी से नेतृत्व के गुण को सीखने की आवश्यकता है। नेताजी से हमें यह सीख मिलती है कि अगर दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई भी शारीरिक या मानसिक बाधा आपको लक्ष्य प्राप्त करने से नहीं रोक सकती।
मौके पर सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण, सहित प्रशिक्षुगण मौजूद रहे।