दो दिवसीय आरपीवाई यूथ उत्सव का आयोजन
आरपीवाई बीएड कॉलेज में दो दिवसीय आरपीवाई यूथ उत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में दिनांक 12.02.2026 एवं 13.02.2026 को महाविद्यालय के आइक्यूएसी के तत्वावधान में दो दिवसीय आरपीवाई यूथ उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार व सहायक प्राध्यापकों द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र व द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन वाद-विवाद, भाषण, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जबकि दूसरे दिन स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन, कविता लेखन, और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के संपन्न होने के उपरांत प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और मैडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान साजिद आलम व द्वितीय साहब अंसारी, निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा कुमारी व द्वितीय नाजिया तमन्ना,
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विनोबा भावे हाउस व द्वितीय स्थान पर विवेकानंद हाउस, कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमीषा कुमारी जबकि द्वितीय स्थान पर रानी कुमारी व पूजा कुमारी, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा कुमारी व द्वितीय स्थान रानी कुमारी, वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रानी कुमारी व द्वितीय स्थान पूजा कुमारी जबकि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गांधी हाउस जबकि द्वितीय विनोबा भावे हाउस रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि, इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के बौद्धिक, भाषाई एवं तार्किक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
मौके पर सहायक प्राध्यापकगण शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण व प्रशिक्षु रानी, आंचल, अनु, अमीषा, पूजा, तमसील, साहब ,शिव, राखी, काजल, निक्की, आदि मौजूद रहे।