जीवन के उद्देश्य की सार्थक खोज पर कार्यशाला आ

जीवन के उद्देश्य की सार्थक खोज पर कार्यशाला आ

जीवन के उद्देश्य की सार्थक खोज पर कार्यशाला आयोजित

 

रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “जीवन के उद्देश्य की सार्थक खोज” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।


कार्यशाला में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। मंच संचालन प्रशिक्षु पूजा कुमारी ने किया, जबकि सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीष पासवान ने विषय प्रवेश कराया।
कार्यक्रम के दौरान समन्वयक विनोद यादव ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से प्रशिक्षुओं को विभिन्न विद्वानों के उदाहरणों के जरिए जीवन के उद्देश्य एवं उसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, जीवन में स्पष्ट उद्देश्य होने से व्यक्ति सही दिशा में आगे बढ़ता है तथा सफलता प्राप्त करता है।


वहीं प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने प्रशिक्षुओं को जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार ने किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षु एवं शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।