कॉलेज में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस

कॉलेज में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आरपीवाई बीएड कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

 

रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार ने विषय प्रवेश कर स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।

समन्वयक खामा रानी महतो ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और योग को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।  उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही बेहतर जीवन की आधारशिला है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ तन-मन के बिना सफलता संभव नहीं है और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएं।

कार्यक्रम में शिक्षकों एवं प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक विनोद यादव ने किया।