किशोरावस्था विषय पर सेमिनार का आयोजन
आरपीवाई बीएड कॉलेज में किशोरावस्था विषय पर सेमिनार का आयोजन
रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में महाविद्यालय के आइक्यूएसी के तत्वावधान में किशोरावस्था विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय “किशोरावस्था : मुद्दे, समस्याएं और चुनौतियां” था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर व द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सेमिनार में किशोरावस्था से जुड़े विभिन्न उप-प्रकरणों पर विभिन्न प्रशिक्षुओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। जिसमें किशोरावस्था के अर्थ एवं विशेषताएं, किशोरावस्था की समस्याएं एवं समाधान, भावनात्मक विकास, सामाजिक संबंधों का महत्व, नैतिक मूल्यों का विकास, किशोरावस्था की चुनौतियां, किशोरावस्था में शिक्षक की भूमिका, अभिभावकों की भूमिका जैसे विषयों को शामिल किया गया था।
कार्यक्रम समन्वयक के रूप में सहायक प्राध्यापक विनोद यादव मौजूद रहे। मौके पर सहायक प्राध्यापकगण शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण व प्रशिक्षुगण मौजूद रहे।