एमओयू के तहत कॉलेज में पीस एजुकेशन का आयोजन

एमओयू के तहत कॉलेज में पीस एजुकेशन का आयोजन

एमओयू के तहत आरपीवाई बीएड कॉलेज में पीस एजुकेशन पर विशेष व्याख्यान आयोजित

रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया। एमओयू के अंतर्गत शांति शिक्षा (पीस एजुकेशन) विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. लक्ष्मी सरकार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि पीस एजुकेशन केवल शांति की बात नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों में सहिष्णुता, करुणा, सामाजिक समरसता की भावना विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का विकास अत्यंत आवश्यक है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने सभी का स्वागत किया एवं कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के शिक्षक द्वारा किया गया।