एआई व मशीन लर्निंग में करियर के अवसर पर हुई चर

एआई व मशीन लर्निंग में करियर के अवसर पर हुई चर

एआई व मशीन लर्निंग में करियर के अवसर पर हुई चर्चा

रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में करियर के अवसर' था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार एवं रिसोर्स पर्सन सौरव बनवार (सीसीआरसी, रायपुर, छत्तीसगढ़) ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया। विषय प्रवेश सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार पासवान ने कराया।

रिसोर्स पर्सन ने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तेजी से उभरते क्षेत्र हैं, जिनका प्रभाव शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग व मीडिया सहित कई क्षेत्रों में देखा जा रहा है। इन तकनीकों के माध्यम से शिक्षण पद्धतियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, आने वाले समय में इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं और बढ़ेंगी, इसलिए विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल विकसित करने की आवश्यकता है।

प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि प्रशिक्षु पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ एआई व मशीन लर्निंग के माध्यम से शिक्षण की नई पद्धतियों को अपनाकर विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकते हैं। मौके पर सभी सहायक प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित थे।