आरपीवाई बीएड कॉलेज में पौधरोपण

आरपीवाई बीएड कॉलेज में पौधरोपण

आरपीवाई बीएड कॉलेज में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम मनाया गया |

पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (आरपीवाई बीएड कॉलेज) में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा प्रशिक्षु उपस्थित थे।