अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कॉलेज में किया गया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कॉलेज में किया गया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरपीवाई बीएड कॉलेज में किया गया योगाभ्यास

 

रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान योग शिक्षक स्मृति कुमारी वर्मा एवं सुनीता भगत ने महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा प्रशिक्षुओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में प्राणायाम, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम सहित कई योग क्रियाएं कराई गई।

इस अवसर पर योग शिक्षिका स्मृति कुमारी वर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा एकाग्रता में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।